चीनी उत्पादन 8 फीसदी बढ़ा, गन्ना किसानों का बकाया 20,000 करोड़
गन्ना पेराई सत्र 2018-19 (अक्टूबर-सितंबर) के शुरुआती चार महीनों में चीनी का उत्पादन करीब 8 फीसदी बढ़ गया है. वहीं गन्ना किसानों का बकाया 20 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. यह जानकारी उद्योग संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने दी है. इस्मा के मुताबिक शुरुआती चार महीनों में चीनी का उत्पादन 185.19 लाख टन हो चुका है. देशभर में चालू 514 मिलों में यह उत्पादन हुआ है. पिछले साल की समान अवधि के उत्पादन आंकड़े 171.23 लाख टन से 13.96 लाख टन यानी 7.5 फीसदी अधिक है. वहीं 31 जनवरी, 2019 तक गन्नों की कीमतों का बकाया करीब 20,000 करोड़ रुपये हो गया है. इस्मा के मुताबिक देशभर में चीनी का एक्स मिल रेट (जिस दर पर चीनी मिलें डीलर को चीनी बेचती हैं) 29-30 रुपये प्रति किलोग्राम है, जोकि चीनी की उत्पादन लागत से करीब पांच-छह रुपये प्रति किलोग्राम कम है. किन राज्यों में कितना उत्पादन इस साल अबतक चीनी का सबसे ज्यादा उत्पादन महाराष्ट्र में 70.70 लाख टन हो चुका है. वहीं उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी, 2019 तक चालू 117 मिलों में चीनी का उत्पादन 53.36 लाख टन हुआ है. महाराष्ट्र म...