पोर्न वीडियो में काम करने के शक में गर्भवती पत्नी को पीटा

कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पोर्न वीडियो देखने का आदी एक पति अपनी गर्भवती पत्नी को पुलिस कमिश्नर के सामने ले गया. उसने शिकायत करते हुए कहा कि उसकी पत्नी एक पोर्न फिल्म में काम कर चुकी है. उसने कमिश्नर को एक पोर्न वीडियो भी दिखाया.

यह मामला पुलिस ऑफिस में चर्चा का विषय बना हुआ है. पूर्वी बेंगलुरु में रहने वाला 37 वर्षीय शख्स डिलिवरी मैन के तौर पर एक ऑनलाइन कंपनी में काम करता है. उसकी 31 वर्षीय पत्नी उसके साथ रहती है. उस शख्स को पोर्न वीडियो देखने की लत है. वो अक्सर अपने मोबाइल फोन में ऐसे वीडियो देखता रहता है.

एक दिन उसने एक वीडियो देखा जो किसी विदेशी वेबसाइट पर अपलोड किया गया था. उसे शक हुआ कि वीडियो में दिखने वाली महिला उसकी पत्नी है. यह देखकर वो शख्स आपा खो बैठा और उसने अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई कर दी. यही नहीं वो शख्स अपनी चार महीने की गर्भवती पत्नी को जबरन पुलिस कमिश्नर के ऑफिस ले गया.

महिला हेल्पलाइन से मिली जानकारी के मुताबिक वो शख्स अपने शक को सच साबित करने के लिए पहले अपनी पत्नी को एचएएल पुलिस स्टेशन ले गया. वहां से उसे काउंसलिंग के लिए भेजा गया. लेकिन वो इस बात पर अडा रहा कि पोर्न वीडियो में उसकी पत्नी ही है. पुलिस ने मामला साइबर क्राइम विंग को भेज दिया.

साइबर एक्सपर्ट ने वीडियो की जांच करने के बाद बताया कि वीडियो में दिखने वाली महिला उसकी पत्नी नहीं है. वीडियो किसी और देश से अपलोड किया गया है. इसके बावजूद वो शख्स नहीं माना. बाद में पुलिस के काउंसलर्स ने उसे साइकेट्रिस्ट के पास जाने की सलाह दी. जबकि उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई.

पुलिस ऑफिस में भी इस मामले को लेकर काफी चर्चा होती रही है. हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है. जबकि आरोपी पति को पत्नी के साथ मारपीट ना करने की हिदायत ज़रूर दी गई है.

Comments

Popular posts from this blog

外汇局:中国外汇市场运行总体平稳 外汇供求基本平衡

"Альтернатива для Германии" выступила на выборах в двух восточных

فيروس كورونا: حفل زفاف عبر فيسبوك بعد حظر التجمعات بسبب تفشي الوباء