Posts

Showing posts from December, 2018

कल से 6 बदलाव लागू होंगे, 5 लाख से ज्यादा आय वालों ने आज रिटर्न नहीं भरा तो दोगुनी पेनल्टी लगेगी

एक जनवरी से बैंकिंग, इंश्योरेंस और आयकर समेत आम आदमी पर असर डालने वाले छह नए नियम लागू हो जाएंगे। 5 लाख रुपए से ज्यादा आय वाले जो करदाता 31 दिसंबर तक वित्त वर्ष 2017-18 का रिटर्न नहीं भरेंगे , उन्हें दोगुनी (10,000 रुपए) पेनल्टी चुकानी पड़ेगी। मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम और क्रेडिट कार्ड मान्य नहीं होंगे। इन्हें ज्यादा सुरक्षा फीचर वाले नए कार्डों से बदलना होगा । इनके अलावा कुछ और बदलाव आम आदमी पर असर डालेंगे। 31 दिसंबर तक रिटर्न भरा तो सिर्फ 5,000 रु पेनल्टी लगेगी वित्त वर्ष 2017-18 का रिटर्न 31 जुलाई तक बिना पेनल्टी के भरा जा सकता था। इसके बाद 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक 5 लाख से अधिक सालाना आय वालों को 5 हजार रुपए की पेनल्टी देने के बाद ही रिटर्न भरने की पात्रता थी। यदि अब भी ऐसे करदाता रिटर्न नहीं भरेंगे तो एक जनवरी से यह पेनल्टी 10 हजार रुपए हो जाएगी। यह पेनल्टी भरकर करदाता 31 मार्च 2019 तक रिटर्न फाइल कर सकेंगे। 5 लाख से कम आय वाले करदाताओं के लिए यह पेनल्टी 31 जुलाई के बाद भरने पर 1 हजार रुपए थी, जो 31 मार्च 2019 तक इतनी ही रहेगी। मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट-क्रेडिट कार्ड बंद...

ऑनलाइन गेम में की चीटिंग तो इस देश में हो सकती है जेल

बड़े-बड़े छोटे अपराधों पर लोगों जेल जाते अक्सर सुना होगा, लेकिन एक देश ऐसा भी है जैसा गेम चीटिंग करने पर भी जेल जाना पड़ सकता है और यदि आप जेल नहीं जाना चाहते तो आपको इसके लिए फाइन देना होगा. फाइन की रकम भी कितनी है जान लिजिए. ये रकम है $18,000 या करीब 13 लाख रुपये. की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ कोरिया एक ऐसा देश है जहां गेम इंडस्ट्री प्रमोशन एक्ट के तहत किए गए एक नए संसोधन के अनुसार अगर आप अनएथिकल ऑनलाइन गेमिंग या बूस्टिंग करते हैं तो इसके लिए आपको 2 साल के लिए जेला जाना पड़ सकता है. या करीब 13 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है.    गेमिंग की भाषा में 'बूस्टिंग' उसे कहते हैं जब कोई प्लेयर बहुत जल्दी लेवल या एक्सपीरियंस प्राप्त कर लेता है. ये तरीका साउथ कोरिया में काफी प्रचलित हो गया है इसलिए सरकार को इसमें निगरानी रखनी पड़ रहा है. गेमिंग की दुनिया में बूस्टिंग के उदाहरण की बात करें तो ये तब होता है जैसे आप मैच के दौरान अपने दोस्त को विपक्षी टीम की ओर से खेलने के लिए कहते हैं और आप ही उसे मार देते हैं ताकि आपको कुछ रिवॉड्स जल्द मिल जाएं. या एक और उदाहरण की बात करें त...

पोर्न वीडियो में काम करने के शक में गर्भवती पत्नी को पीटा

कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पोर्न वीडियो देखने का आदी एक पति अपनी गर्भवती पत्नी को पुलिस कमिश्नर के सामने ले गया. उसने शिकायत करते हुए कहा कि उसकी पत्नी एक पोर्न फिल्म में काम कर चुकी है. उसने कमिश्नर को एक पोर्न वीडियो भी दिखाया. यह मामला पुलिस ऑफिस में चर्चा का विषय बना हुआ है. पूर्वी बेंगलुरु में रहने वाला 37 वर्षीय शख्स डिलिवरी मैन के तौर पर एक ऑनलाइन कंपनी में काम करता है. उसकी 31 वर्षीय पत्नी उसके साथ रहती है. उस शख्स को पोर्न वीडियो देखने की लत है. वो अक्सर अपने मोबाइल फोन में ऐसे वीडियो देखता रहता है. एक दिन उसने एक वीडियो देखा जो किसी विदेशी वेबसाइट पर अपलोड किया गया था. उसे शक हुआ कि वीडियो में दिखने वाली महिला उसकी पत्नी है. यह देखकर वो शख्स आपा खो बैठा और उसने अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई कर दी. यही नहीं वो शख्स अपनी चार महीने की गर्भवती पत्नी को जबरन पुलिस कमिश्नर के ऑफिस ले गया. महिला हेल्पलाइन से मिली जानकारी के मुताबिक वो शख्स अपने शक को सच साबित करने के लिए पहले अपनी पत्नी को एचएएल पुलिस स्टेशन ले गया . वहां से उसे ...