हाउसफुल 4 के सेट पर विवाद, फीमेल डांसर से छेड़छाड़ का आरोप, FIR
फिल्म डांसर्स के एक समूह ने आरोप लगाया है कि मुंबई में हाउसफुल 4 के सेट पर कुछ लोग जबरन घुस आए और एक फीमेल डांसर से छेड़छाड़ करने लगे.
मुंबई में हाउसफुल 4 की शूटिंग के दौरान सेट पर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब 2 लोगों ने कथित तौर पर फीमेल डांसर के साथ छेड़छाड़ की. इसके बाद 100 से भी ज्यादा डांसर्स ने पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.
हाउसफुल 4 के लिए शूटिंग कर रहे डांसर्स ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जबरन सेट पर घुस आए और फीमेल डांसर से छेड़छाड़ करने लगे. एक आरोपी का नाम पवन शेट्टी बताया गया है. इस घटना के बाद करीब 100 डांसर्स ने अंबोली पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
फिल्म की शूटिंग मुंबई के चित्रकूट स्टूडियो में चल रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख भी मौजूद थे.
बता दें कि फराह खान की हाउसफुल 4 नाना पाटेकर के फिल्म छोड़ने के बाद पहले ही चर्चा में है. नाना को ये फिल्म ऐसे समय पर छोड़नी पड़ी जब वह कुछ हिस्सा शूट कर चुके थे.नाना के बाहर होने के बाद अब उनकी जगह लेने वाले एक्टर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राणा दग्गुबती नाना को रिप्लेस कर सकते है. इससे पहले अनिल कपूर का नाम सामने आया था. एक नाम संजय दत्त का भी सामने आ रहा है. फिल्म में नाना छह दिन की शूटिंग कर चुके थे. वे जैसलमेर में शूटिंग कर रहे थे, जब ये आरोप सामने आए. अब नए एक्टर के साथ इन छह दिनों की शूटिंग दोबारा होगी.
चीन में फिल्म की सफलता पर रानी ने कहा, "अच्छे सिनेमा के लिए भाषा किसी तरह की बाधा नहीं है और यह दर्शकों के दिलों और दिमाग को जोड़ती है. चीन में हिचकी की सफलता ने यह साबित कर दिया है."
हिचकी इसी साल मार्च में भारत में रिलीज की गई थी. ये रानी मुखर्जी की बॉलीवुड कमबैक थी जिसे समीक्षकों समेत भारतीय दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था. फिल्म हिट साबित हुई. फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा नीरज कबी, सचिन पिलगांवकर, सुप्रिया पिलगांवकर और हर्ष मायर मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की लागत करीब 20 करोड़ थी.
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी मूवी 'हिचकी' ने चीन में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म में रानी मुखर्जी ने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित टीचर का किरदार निभाया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. यशराज फिल्म्स ने जानकारी दी है कि हिचकी ने चीन में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी साझा की है. तरण के मुताबिक 25 अक्टूबर तक फिल्म ने चीन में 13.94 मिलियन डॉलर यानी करीब 102.09 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म में टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित रानी मुखर्जी को लोग खारिज करते रहते हैं लेकिन वो अपने पढ़ाने के तरीके से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की जिंदगी बदल देती हैं.

Comments
Post a Comment